नैनीताल: नैनी झील का जलस्तर 12 फीट पहुंचा

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

नैनीताल, अमृत विचार। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में भी देखने को मिला। दिनभर मेला परिसर में वीरानी छाई रही। वहीं बारिश से नैनी झील का जलस्तर 12 फीट पहुंच गया है।

बारिश को देखते हुए झील के जलस्तर को नियंत्रित करने वाले सिंचाई विभाग ने नैनी झील के सभी गेट खोलकर झील से पानी की निकासी तीसरी बार शुरू कर दी है। झील नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नैनी झील से पानी छोड़ने के लिए हर माह के अलग नियम हैं।

नियमानुसार सितंबर माह में झील का जलस्तर उच्च स्तर पर 9 फिट 6 इंच होना चाहिए। इससे अधिक होने पर पानी की निकासी की जाती है। इसे देखते हुए विभाग ने झील के निकासी गेट खोल दिए हैं। फिलहाल झील से 6 इंच पानी की निकासी की जा रही है।

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 के सितंबर माह में झील का जलस्तर 10.05 फीट, 2021 में 10.09 फीट, 2022 में 6.08 फीट, 2023 में 10.03 फीट, 2024 में 12. फीट रिकॉर्ड हुआ। इधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि बारिश के कारण झील का जलस्तर बढ़ रहा है। मानक के आधार पर झील का जलस्तर 9 फीट 6 इंच रखना होता है। झील का जलस्तर करीब 12 फिट है। जिसे देखते हुए पानी की निकासी की जा रही है।

टॉप न्यूज

आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं ने हासिल बड़ी उपलब्धि, सूजन के लिये विकसित की पॉलिमरिक नैनोमेडिसिन
मां ने लगाई मासूम के जीवन की गुहार, योगी ने तत्काल करवाई इलाज की व्यवस्था
इसौली विधानसभा की एकता यात्रा में शामिल हुए ब्रजेश पाठक, कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
वैष्णोदेवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रवेश की पहली सूची रद्द करने की मांग... इसमें 42 मुस्लिम स्टूडेंट; हिंदू संगठनों ने कहा- हिंदुओं को दें आरक्षण 
Lucknow CMS : हादसे के शिकार सीएमएस छात्र की सेहत में हो रहा सुधार, बास्केटबॉल पोल गिरने से सर में लगी थी चोट