Congress विधायक जुबेर खान का निधन, अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं ने व्यक्त किया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह निधन हो गया। खान की पत्नी साफिया जुबेर ने बताया कि उनके शौहर कुछ समय से बीमार थे। खान ने आज सुबह 5.50 बजे अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट हैं जिनमें से अब सात सीट खाली हैं। पांच विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और भाजपा के एक विधायक का कुछ समय पहले निधन हो गया था। 

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी पर ‘अनुचित’ पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी पर निशाना साधा, कार्रवाई की मांग की

 

संबंधित समाचार