बाराबंकी: प्रतिबंधित पेड़ों को काटा, प्रधान पर लगे आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। एक सप्ताह पहले विकास खंड बनीकोडर के अंतर्गत गैरिया गांव में सरकारी भूमि पर लगे लगभग आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिबंधित पेड़ों को चोरी छुपे अज्ञात ठेकेदारों द्वारा काट लिया गया था। पेड़ चोरी के तीन दिन बाद जब ग्राम प्रधान विनोद साहू को गांव के लोगों ने इसकी जानकारी दी तो मौके पर पहुंच कर कटे पेड़ों को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद असंद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराया।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जो पेड़ चोरी हुए हैं वह ग्राम प्रधान की मिलीभगत से चोरी हुए हैं। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि जब उन्हें इसकी सूचना हुई तो उन्होंने ही उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दिया और थाना असंद्रा में इसकी शिकायत दर्ज कराया है। उनके विरोधी फर्जी आरोप लगा रहे हैं। रामसनेहीघाट रेंजर संतोष संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी हुई थी मौके पर वन दरोगा अपनी टीम के साथ जा कर जांच पड़ताल कर रहे। साथ ही क्षेत्र में पता भी लगाया जा रहा है कि लकड़ियों को चोरों द्वारा कहा बेचा गया है।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार