बरेली: चर्चित नातख्वां आजम और तहजीब को मिला तूती-ए-मदीना अवॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जबलपुर में जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी के दौरान किया गया सम्मानित

बरेली, अमृत विचार। शहर के चर्चित नातख्वां आजम तहसीनी ने एक बार फिर अपनी आवाज का लोहा मनवाया है, इस बार उन्हें उनकी जादुई आवाज के लिए जबलपुर में नवाजा गया। जिसके बाद हर तरफ से उनको मुबारकबाद मिल रही है।

दरअसल नातख्वानी के लिए देश-विदेश तक मशहूर शहर के नातख्वां आजम तहसीनी और तहजीब तहसीनी मीरानी को जबलपुर में सम्मानित किया गया। यहां जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी में का आयोजन किया गया था। जिसमें उनको तूती-ए-मदीना अवॉर्ड से नवाजा गया। इस जश्न की सदारत मेराज बाबा जबलपुरी ने की। गुलशन-ए-मदीना कमेटी के सदर खालिद मोबीन, सचिव शाहिब मोबीन और वरिष्ठ सदस्यों ने शील्ड देकर नातख्वां आजम तहसीनी और तहजीब तहसीनी को सम्मानित किया।

संबंधित समाचार