अमरोहा : शादी के डेढ़ साल बाद पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में रविवार रात सुंदर ने पत्नी मीना (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। मीना के पिता विजय पाल ने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी फरार है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी किसान विजय पाल ने अपनी 22 वर्षीय बेटी मीना की शादी करीब डेढ़ साल पहले अपनी हैसियत के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ही गांव बाईखेड़ा निवासी सुंदर सिंह के साथ की थी। सुंदर मजदूरी करता है। बताते हैं कि शादी के बाद से ही मीना का ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।

 

ये भी पढ़ें : अमरोहा : तिगरी में गंगा का 20 सेमी. बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों हो रही परेशानी

संबंधित समाचार