अंबेडकरनगर : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के भीटी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को एक युवक ने घर से थोड़ी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी बच्ची को छोडक़र भागने लगा। पीडि़त बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि भीटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम को उसकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का रहने वाला एक युवक उसे लेकर घर से कुछ दूर पर स्थित झाड़ी में गया। उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीडि़त के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी बोले : अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विशाल पांडे ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीडि़ता के माता-पिता से उनके घर जाकर वार्ता किया है। पीडि़ता के पिता द्वारा जो तहरीर दी गई थी। उस तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त शंकर को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में युवती से दुष्कर्म, फर्जी प्रमाणपत्र लेने आई थी पीड़िता

संबंधित समाचार