मानसून सक्रिय फिर भी सामान्य से कम बरसे बदरा, जून से 15 सितंबर तक 626.7 मिलीमीटर हुई है बरसात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- जून में सक्रिय हो गया था मानूसन, सामान्य बारिश की जताई गई थी संभावना

लखनऊ, अमृत विचार: मानसून अभी सक्रिय है मगर लगातार बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। जून से 15 सितंबर तक लखनऊ में महज 626.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि चार महीने की औसत वर्षा 683.2 मिलीमीटर है। जून के अंतिम सप्ताह में मानसून आया था।

मौसम विभाग ने सामान्य मानूसन की संभावना जताई थी। हालांकि बारिश जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो गई। सावन में बादल बरसे तो लेकिन जमकर नहीं। लोगों को गर्मी ने बेहाल किया। जबकि भादो में झमाझम बारिश देखने को मिली। इसके बावजूद भी अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो जून से 15 सितंबर तक महज 626.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य के करीब है। माह समाप्त होने में अभी 13 दिन शेष हैं और मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अभी और बारिश हो सकती है। पिछले आठ वर्ष के आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो 2018, 2019 और 2021 में औसत से अधिक मेघ बरसे हैं।

वर्ष - बारिश मिलीमीटर में

2017 - 654.1

2018 - 967.8

2019 - 856.7

2020 - 493.5

2021 - 720.4

2022 - 601.2

2023 - 639.0

अभी सक्रिय है मानसून, अगले सप्ताह चलेगा पता कब होगा विदा
मानसून अभी सक्रिय है और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अभी तक मानसून की विदाई की घोषणा नहीं की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दानिश ने बताया कि अगले सप्ताह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि मानसून की विदाई कब तक हो सकती है।

अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार
गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार को सुबह से ही धूप खिली थी और उमस ने बेहाल कर रखा था। दिन चढ़ने के साथ ही उमस और बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दानिश ने बताया कि दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार