सीतापुर: मंत्री जेपीएस राठौर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीतापुर में स्वच्छता का संदेश देने सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे। उन्होंने वाल्मीकि आश्रम में जाकर समाज से जुड़े लोगों से बातचीत की। फिर समूह के बीच झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश देते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम सबको भी स्वच्छता का अनुसरण करना होगा। निश्चित स्थान पर कूड़ा डालना होगा, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। लोगों को भी जागरूक करते रहने होगा। मंत्री द्वारा किये गए स्वच्छता अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, CM योगी समेत UP के कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा...

संबंधित समाचार