Unnao News: अवैध पटाखे बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार...भारी मात्रा में सामान हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थानाक्षेत्र के तेवरिया गांव में पुलिस ने एक युवक को अवैध पटाखे बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अबरार के रूप में की गई है। पुलिस ने अबरार के पास से कई अधबने और तैयार पटाखे, साथ ही भारी मात्रा में पटाखे बनाने का सामान भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने अबरार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच करने की बात कह रही है।

बिहार थाना के तेवरिया में पुलिस के साथ सीएफओ अनूप सिंह छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर अबरार के घर पर दबिश दी गयी। छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखे, पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण मिले। 

इन उपकरणों में विस्फोटक सामग्री, बम के लिए उपयोगी सामग्री, और अन्य खतरनाक सामान शामिल थे। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखे बनाने का कारोबार जिले में एक गंभीर समस्या बन चुकी है और यह इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करता है। पुलिस ने अबरार को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अबरार से हिरासत में पूछताछ करने के साथ ही जांच करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...

संबंधित समाचार