अयोध्या : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लाभार्थियों को सौंपी गई पीएम आवास की चाबी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन ब्लाकों के 54 लाभार्थियों को दिया गया प्रधानमंत्री आवास 

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिल्कीपुर तहसील के तीनों ब्लाकों में 54 लाभार्थियों कों प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई।   अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह की अध्यक्षता में 37 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई।

वहीं मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर 10 तथा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर सात लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी दी गयी। आवास की चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। जो भी योजनाएं हैं, उसका लाभ पात्र परिवारों को ईमानदारी से दिया जा रहा है।

एडीओ आईएसबी संपूर्णानंद तिवारी, लाभार्थी नजिमा बानों, प्रवीन बानों, हसरीला, हसरतुल, तस्लीमा बानो, सहित 37 लाभार्थी मौजूद रहे। वहीं हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी अविनाश चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, शेर बहादुर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-Vishwakarma jayanti: अमृत विचार के प्रिंटिंग प्रेस में विधि-विधान से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

संबंधित समाचार