Kanpur: घर में घुसे शोहदे ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बजरिया थानाक्षेत्र के कर्नलगंज इलाके में शोहदे ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। महिला के चीखने चिल्लाने पर पति ने आरोपी को पकड़ लिया। इलाकाई लोगों ने भी उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। 

कर्नलगंज में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को वह घर पर मौजूद था। अचानक पत्नी के चीखने की आवाज आई तो वह दौड़कर पत्नी के कमरे में पहुंचे तो देखा कि कंघी मोहाल निवासी फैज पत्नी के कमरे में मौजूद था। पत्नी को दबोचकर छेड़खानी कर रहा था। पति को देख वह बाहर की तरफ भागा और दरवाजे में फंसकर गिर गया। 

इसके बाद पति ने मो फैज को दबोच लिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर बजरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लिया। बजरिया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मौके से हिरासत में लिया है। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज करके आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Exclusive: डाक विभाग में नई बचत योजनाएं शुरू, किसी भी डाकघर में कोई भी खुलवा सकेगा खाता



संबंधित समाचार