पीलीभीत: 'मैंने निकाह कर लिया है'...प्रेमी के साथ गई युवती ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बनाया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सभासद के बेटे पर लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का है आरोप

पूरनपुर, अमृत विचार। सभासद पुत्र के युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसमें युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। इस बीच युवती का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से घर से प्रेमी के साथ जाने की बात कही है। युवती ने प्रेमी से निकाह करने का भी दावा किया है। जिससे खलबली मच गई है।

बताते हैं कि कस्बे की रहने वाली एक सभासद के बेटे का मोहल्ले में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग है। 12 सितंबर को युवक प्रेमिका को लेकर चला गया। युवती के भाई की ओर से पुलिस ने सभासद के बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था।  इस बीच युवती का वीडियो सामने आ गया। इसमें युवती सभासद के बेटे के साथ अपनी मर्जी से आने की बात कह रही है। उसने कहा कि वह घर से न निकलती तो परिजन उसकी हत्या कर देते। परिजनों को उसकी प्रेम कहानी के बारे में पिछले दो साल से पता है। जारी किए वीडियो में युवती ने प्रेमी के साथ निकाह कर लेने का भी दावा किया है। उसने कहा कि वह निकाह के बाद खुश हैं। वह इसके बयान देने के लिए भी तैयार है। युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

संबंधित समाचार