बरेली: जिले में 3833 निगेटिव, 25 नए संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार फतेहगंज, रामपुर गार्डन, आफीसर कालोनी, आलमगिरिगंज, राजेन्द्र नगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार फतेहगंज, रामपुर गार्डन, आफीसर कालोनी, आलमगिरिगंज, राजेन्द्र नगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, सोमवार को 3858 लोगों की जांच हुई जिसमें आईवीआरआई से चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कुल 25 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिले में 3833 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
मुगरा, एनटीपीसी कालोनी, भुता, सराएखाम, भेरपुरा, नबावगंज, गुलाब नगर, कैंट, टैगौर कालोनी, बंशीनगला, फतेहगंज, रामपुर गार्डन, आफीसर कालोनी, आलमगिरिगंज, राजेन्द्र नगर, चांद नगर, वाटिका, सूद धर्मकांटा, संसार इंक्लेव, सुभाष नगर अनोला में संक्रमित निकले है।
