मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की महिला से ननदोई ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत सऊदी अरब में बैठे पति से की। पति ने सऊदी अरब से फोन पर तलाक...तलाक...तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची ठाकुरद्वारा कॉलोनी निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मुकरपुरी निवासी जकी अहमद से हुई थी। पीड़िता के परिजनों ने शादी में नकदी समेत 15 लाख रुपये का दहेज दिया था। विवाह के कुछ समय बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये व एक कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर प्रताड़ित करते थे। 

इसी दौरान शादी के एक साल बाद पति जकी अहमद नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि इसी बीच एक दिन मौका पाकर ननदोई फिरोज अहमद उसके कमरे में घुस आया। चाकू के बल पर उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत ससुरालीजनों से की तो सभी ने उल्टा धमकाकर शांत करा दिया। 

आरोप है कि जेठ ने भी राइफल के दम पर उसके साथ अश्लील हरकत की है। विरोध करने पर बीती 21 जुलाई को ससुरालियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सऊदी अरब मे बैठे पति से की। पति भी फोन पर उसे धमकाने लगा। फिर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता निराश होकर मायके चली गई। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लागई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे

 

संबंधित समाचार