बरेली: 23 मतदेय स्थलों पर लगी मुहर, प्रत्येक पर एक हजार मतदाता डालेंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2020 के लिये मतदेय स्थलों के निर्धारण करने के लिए सोमवार को राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। जिसमें 23 मतदेय स्थलों पर जनप्रतिनिधियों ने भी मुहर लगा दी है। सभी मतदान स्थलों के बीच की दूरी 16 किमी निर्धारित की है। …

बरेली,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2020 के लिये मतदेय स्थलों के निर्धारण करने के लिए सोमवार को राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। जिसमें 23 मतदेय स्थलों पर जनप्रतिनिधियों ने भी मुहर लगा दी है। सभी मतदान स्थलों के बीच की दूरी 16 किमी निर्धारित की है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1000 निर्धारित की है।

बैठक में किसी जनप्रतिनिधि ने मतदेय स्थलों के संबंध में कोई आपत्ति सुझाव प्रस्तुत नहीं किया। जिलाधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि 5 नवंबर तक मतदेय स्थलों में यदि कोई संशोधन अपेक्षित हो तो उपलब्ध करा दें। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिये अधिकतम 16 किमी की दूरी तय की गई है। प्रत्येक मतदेय स्थल शासकीय भवनों, कार्यालयों में होना अनिवार्य है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया कार्यक्रम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन को कराने के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के संदर्भ में जिन जनपदों में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होना है। उन जनपदों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

संबंधित समाचार