बदायूं: शौच करने उठे बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पट्टी बिजा निवासी राजपाल (55) पुत्र जंगी शुक्रवार को किसी काम से अपने परिचित दातागंज कस्बा के मोहल्ला छोटा परा निवासी राकेश के घर पर गए थे। रात ज्यादा हो गई थी जिसके चलते वह राकेश के घर पर रुक गए। वह रात में घर में छत पर सोए थे। रात में वह शौच करने के लिए उठे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जमीन पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर परिजन जागे और राजपाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राकेश ने राजपाल के परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी आ गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

संबंधित समाचार