हरदोई : मनरेगा में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का हुआ गबन, प्रधान को भेजा जेल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गांव में मनरेगा के तहत कराए गए काम में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन हड़पने पर तीन ग्राम विकास अधिकारियों, तकनीकी सहायक व वर्तमान प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत लोहरई में मनरेगा के कार्य में गड़बड़ी की शिकायत गांव निवासी राम प्रताप सिंह द्वारा की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायत की जांच के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि गुलामऊ मार्ग से डामर ड्रेन तक चकमार्ग का काम 70-80 मीटर तक कराया गया, लेकिन निर्माण कुछ दूरी तक ही हुआ।

इस कार्य के लिए एक लाख 35 हजार 539 रुपये निकाल लिए गए। जांच के दौरान वित्तीय अनियमिततता पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने तत्कालीन सचिव सुशील कुमार पाल, ग्राम विकास अधिकारी अंकिता दीक्षित, ग्राम विकास अधिकारी सत्येंद्र वीर सिंह, तकनीकी सहायक फिरोज समी व वर्तमान प्रधान  रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

संबंधित समाचार