मुजफ्फरनगर: तंबाकू की पुड़िया देने से इनकार करने पर दुकानदार की हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के कथित तौर पर तंबाकू की पुड़िया देने से इनकार करने पर तीन व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुरथल गांव में हुई। 

बुढ़ाना थाना के प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि तंबाकू की पुड़िया देने से इनकार करने पर दुकानदार राजवीर कश्यप (50) पर शराब के नशे में तीन भाइयों ने भाले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कश्यप समुदाय के आक्रोशित लोग कश्यप एकता संगठन के जिला महासचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।

इस बीच, क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्रपाल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन भाइयों दीपक, टिल्लू और मंगू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। सीओ ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के तीन दल गठित किये गए हैं।  

यह भी पढ़ें:-जम्मू कश्मीर चुनाव: नड्डा बोले- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने नेकां और कांग्रेस को उनका एजेंडा चलाने का प्रमाणपत्र दे दिया है

 

संबंधित समाचार