कासगंज: ओवर स्पीड पर कसी लगाम...तीन वाहन किए सीज, 112 वाहनों के काटे ऑनलाइन चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

इंटरसेप्टर उपकरण के माध्यम से ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

कासगंज, अमृत विचार। यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इंटरसेप्टर उपकरण के माध्यम से ओवर स्पीड चलने वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें तीन वाहन सीज किए गए और 112 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। 

एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट़, सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, एचएसआरपी लिखे वाहनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही स्पीड लेजर मशीन गन इंटरसेप्टर उपकरण से ओवर स्पीड में चलने वाले मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए तीन वाहन सीज किए गए। 112 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए है। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन किए जाने के लिए जागरूक किया। साथ ही ओवर स्पीड, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए चेतावनी दी गई।

संबंधित समाचार