अयोध्या: आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच पर चल रहे सट्टे के काले धंधे के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को सट्टा लगाते पकड़ा है। इनके कब्जे से 13,520 रुपये, दो सट्टा कापी, दो पेन और चार मोबाइल फोन बरामद किए …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच पर चल रहे सट्टे के काले धंधे के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को सट्टा लगाते पकड़ा है। इनके कब्जे से 13,520 रुपये, दो सट्टा कापी, दो पेन और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम व धोखाधड़ीके तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रुदौली कोतवाली पुलिस ने सूचना पर कजियाना तालाब के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने महबूब अहमद निवासी ग्राम चप्पर बंधो का मोहल्ला घाट गेट जयपुर, राजस्थान, सनी सिंह निवासी ग्राम रूपवास भगवानपुर थाना भीमपुर जनपद बलिया हाल पता रसूलाबाद कोतवाली रुदौली और पंकज कश्यप निवासी अकबर गंज थाना कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार किया है।

मौके से पुलिस ने 13520 रुपया,दो सट्टा कॉपी, दो पेन और चार मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि रुदौली कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का जुआ अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत चालान किया है।

संबंधित समाचार