बरेली: अब सौर ऊर्जा से रोशन होगा नगर निगम
बरेली, अमृत विचार। शहरों में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। नगर निगम के सभी कार्यालय सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए 125 किलोवाट का सोलर प्लांट के पैनल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे नगर निगम की नई बिल्डिंग को भी सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा। …
बरेली, अमृत विचार। शहरों में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। नगर निगम के सभी कार्यालय सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए 125 किलोवाट का सोलर प्लांट के पैनल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे नगर निगम की नई बिल्डिंग को भी सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा। स्पेशल ग्रिड से सोलर पैनल प्लांट की खासियत यह है कि बिजली की खपत के हिसाब आपूर्ति की जाएगी।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अभी अन्य सरकारी भवनों के छतों पर भी सोलर एनर्जी के प्लांट लगाए जाने की योजना है। पहले फेज में नगर निगम के परिसर को रोशन करने की योजना है। यहां पर कॉमन ग्रिड का प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसमें शेड्यूल मशीन सिस्टम होगा। इसमें जो सोलर पावर पैदा कर कार्यालय में आपूर्ति की जाएगी। जो बिजली की खपत होगी, उसे धनात्मक, ऋ णात्मक कर काटा जाएगा।
इस प्लांट से एक साल में 1.62 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी। पैनल 75 और 35 वाट के लगाए जा रहे हैं। ग्रीन एनर्जी के जरिए नगर निगम को काफी फायदा होगा। क्योंकि बिजली की खपत से करीब एक 40 से 50 लाख रुपये की चपत हर साल लगती है। जिसे बिजली बिल के रूप में चुकाया जाता है।
पावर कट से मिलेगी निजात
ग्रीन एनर्जी का सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि बिजली कट के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि सोलर प्लांट के जरिए हमेशा नगर निगम के पास बिजली उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता अनुसार बिजली की सप्लाई की किया जा सकेगा। इससे बिजली की बचत भी होगी। इस प्लांट को करीब दशक के दौरान होने बिजली की खपत को देखते बनाया गया है। जिस कंपनी को सोलर पैनल लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, वही कंपनी रखरखाव भी करेगी। ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे।
