बरेली: विधान परिषद चुनाव की तैयारी पूरी, नौ जनपदों में 88 मतदेय स्थल बनाये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर/मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा है कि चुनाव निष्पक्ष कराने के लिये प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नामांकन प्रक्रिया 5 से 12 नवंबर तक चलेगी। नामांकन कमिश्नरी स्थित न्यायालय में कराये जाएंगे। कमिश्नरी का मुख्य …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर/मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा है कि चुनाव निष्पक्ष कराने के लिये प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

नामांकन प्रक्रिया 5 से 12 नवंबर तक चलेगी। नामांकन कमिश्नरी स्थित न्यायालय में कराये जाएंगे। कमिश्नरी का मुख्य गेट पूर्णता बंद रखा जाएगा। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क की तरफ खुलने वाले कमिश्नरी के गेट से ही प्रत्याशियों को नामांकन कराने के लिये अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चौकी चौराहे से एसबीआई मुख्य शाखा तक सड़क पर एक तरफ से आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। दावेदारों की गाड़ियां भी नामांकन स्थल से सौ मीटर दूर खड़ी करायी जाएंगी।

मंगलवार को कमिश्नरी के सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि 12 नवंबर को अंतिम दिन नामांकन होगा। 13 नवंबर से नाम निर्देशनों की जांच शुरू होगी। नामांकन पत्रों की यह जांच 16 नवंबर तक चलेगी। 17 नवंबर को नाम वापसी होगी। एक दिसंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके बाद 7 दिसंबर तक परिणाम घोषित किये जाएंगे।

मंडलायुक्त ने बताया कि इस सीट में शामिल नौ जनपदों में 88 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 37043 मतदाता वोट करेंगे। यह चुनाव कोविड नियमों के दृष्टिगत कराया जायेगा। बैलेट से चुनाव कराया जाएगा। मतदान वाले दिन शिक्षक मास्क लगाकर आएं। कक्ष में ही वोटरों को गलव्स प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराये जाएंगे। बरेली जनपद में 23 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। प्रेसवार्ता में डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

तीन को मतगणना तो सात दिसंबर तक घोषणा क्यों?
इस सवाल पर मंडलायुक्त बोले, बीच में जो तीन दिन मिल रहे हैं यदि कहीं से री-पोलिंग की शिकायत आए तो वहां जांच कराकर री-पोल कराया जा सके। हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए चुनाव के परिणाम घोषित किये जाएंगे, इसलिये सात दिसंबर तक परिणाम घोषित करने का समय रखा गया है।

चुनाव का बिगुल बजते ही अधिकारियों ने दिनभर की बैठकें
विधान परिषद चुनाव का बिगुल बजने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी घनचक्कर हो गये हैं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कराने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी मंथन करते नजर आये।

संबंधित समाचार