यह गुरूर नहीं तो और क्या है : मेज पर पैर रखकर बैठे खंड शिक्षा अधिकारी का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद, हरदोई, अमृत विचार। ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा की मेज पर पैर रखकर मोबाइल से बात करने की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठकर सामने की मेज पर पर रखे हुए हैं और उसके ठीक सामने कुछ अध्यापक बैठे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की अमर्यादित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह खंड शिक्षा अधिकारी की उदंडता है या फिर पद का अहम। फिलहाल बुधवार को यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रही है। 

दरअसल, वायरल हो रहे फोटो व वीडियो में खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे हैं। कान में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे हैं और सामने की मेज पर दोनों पैर इस तरह रखे हुए हैं कि उन्हें अपने सामने बैठे हुए अध्यापक इंसान नजर नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके मोबाइल पर लगातार घंटी जाती रही, लेकिन उन्होंने मोबाइल ऑन करना मुनासिब नहीं समझा। इस संबंध में जब बीएसए से बात करने का प्रयास किया गया तब उनका फोन रिसीव ही नहीं हुआ। 

संबंधित समाचार