Kanpur: नगर निगम का 251 घंटे का सफाई अभियान शुरू, महापौर और नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता प्रति लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने 251 घंटे अनवरत चलने वाले सफाई अभियान की शुरुआत की। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अपनी टीम के साथ संगीत टाकीज के सामने झाड़ू लगाई। 

महापौर ने सफाई योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफाई अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखते हुए शहर को भी स्वच्छ रखना है। 

महापौर एवं नगर आयुक्त ने संगीत सिनेमा के सामने मुख्य मार्ग पर झाड़ू लगाकर अखंड महाअभियान का शुभारंभ किया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि अभियान सभी जोन में पहुंचेगा। जोन के मुख्य मार्गों ऐतिहासिक स्थल, मार्केट एरिया, घाटों एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में सफाई होगी। 

251 घन्टे की अवधि पूरी कर 05 अक्टूबर को  सफाई अभियान मोतीझील नगर निगम में  समाप्त होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि अभियान की दैनिक रिपोर्ट लेकर औचक निरीक्षण भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पांडु नगर पुलिया पर बनेगा मॉडल चौराहा, दो किमी. की सड़क होगी चौड़ी, फैला अंधेरा होगा दूर

 

संबंधित समाचार