मुरादाबाद: दहेज नहीं मिलने पर महिला को दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो साल पहले हुए निकाह के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता मायके आकर रहने लगी तो ससुराली वापस उसे अपने साथ ले गए। कुछ दिन सही रहा, लेकिन बाद में फिर उत्पीड़न करने लगे। तीन लाख रुपए देने के बाद भी पति तीन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो साल पहले हुए निकाह के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता मायके आकर रहने लगी तो ससुराली वापस उसे अपने साथ ले गए। कुछ दिन सही रहा, लेकिन बाद में फिर उत्पीड़न करने लगे।

तीन लाख रुपए देने के बाद भी पति तीन तलाक देकर मायके छोड़कर चला गया। बाद में उसने दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी कार्यालय में पत्र दिया। एसपी देहात ने ठाकुरद्वारा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पीड़िता ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा की रहने वाली अफरोज जहां हैं। अफरोज जहां ने एसपी देहात विद्या सागर मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि करीब दो साल पहले उसका निकाह डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमपुर निवासी मोहम्मद ताहिर के साथ हुआ था। अफरोज के अनुसार निकाह में मायके वालों ने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे।

इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। कुछ माह बाद ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपए की और मांग करने लगे। इंकार करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार जब वह मायके आकर रहने लगी तो पति अन्य ससुरालियों के साथ वहां आया। सशर्त तय हुआ कि वह उसे प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। इसके बाद फिर सभी उसे लेकर ससुराल चले गए। इस बार भी मायके वालों ने पति को कारोबार के लिए तीन लाख रुपए दिए।

आरोप है कि तीन लाख रुपए देने के बाद भी एक दिन पति उसे मायके छोड़ने आया और बाद में तीन तलाक देकर फरार हो गया। अफरोज जहां का कहना था कि पति मोहम्मद ताहिर ने करीब छह माह पहले दूसरा निकाह लिया। एसपी देहात ने ठाकुरद्वारा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है

संबंधित समाचार