लखीमपुर खीरी : ब्राउन शुगर सहित नेपाली युवक गिरफ्तार, 9.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों एवं गौरीफंटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल सीमा पर 9.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है।

गौरीफंटा कोतवाली प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि पुलिस और एसएसबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर नेपाल के कस्बा धनगढ़ी जिला कैलाली निवासी आकाश कुमार राना को गौरीफंटा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 09.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।

संबंधित समाचार