लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीसीपी से की मुलाकात, पुलिस पर लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस करती है अभद्रता, बंद करा देती है दुकानें...संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

लखनऊ, अमृत विचार। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह से मुलाकात की और पुलिस पर अभद्रता कर दुकानें बंद करवाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि चिनहट- अयोध्या मार्ग पर ढाबा-होटल को रात 11 बजे पुलिस जबरन बंद करा देती है। साथ ही पुलिस की ओर से अभद्रता की जाती है। हाईवे पर दुकानदारी रात में ही होती है। दुकानें बंद कराने से कारोबार का नुकसान हो रहा है और लोग बेरोजगार हो रहे हैं।

सभी ढाबे और होटल काफी पुराने है और पूर्व में पुलिस ने ऐसा व्यवहार कभी नहीं किया। किसी क्षेत्र में अगर दिक्कत है तो पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। पांडे के अनुसार डीसीपी ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पंकज अवस्थी, गौरव द्विवेदी, ब्रह्माश बाजपेई, मनोज खेतान, निर्भय सिंह, बृजेश यादव, संजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Aadhaar Card: ई-पॉश मशीनें नहीं पढ़ पा रहीं घिसी अंगुलियों की लकीरें, आधार कार्ड बनवाने से लेकर बायोमीट्रिक और संशोधन को उमड़ रही भीड़

संबंधित समाचार