गोंडा: घास काटने गई किशोरी की नदी में डूबकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा...परिवार में पसरा मातम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मोतीगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा गांव की रहने वाली एक 13 वर्षीया किशोरी की शनिवार को नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना से परिवार में मातम पर गया है‌। 

मोतीगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा गांव के रहने वाली गुड़िया सोनकर शनिवार की शाम को घास काटने निकली थी। चमदई नदी के किनारे से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी‌। पानी अधिक होने ती वजह से वह नदी में डूब गयी। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों समेत पुलिस को सूचना दी लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के कारण किसी ने पानी में उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई। गोताखोर भी नौके पर नहीं पहुंचे। 

इस पर मोतीगंज की प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव क्या निर्देश पर थाने के सिपाही महेश निषाद ने नदी में उतर कर किशोरी को पानी से बाहर निकाला। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- गोंडा: परिषद को नहीं भेजी जा सकी 250 शिक्षकों की पुरानी पेंशन पत्रावली, BSA से मिले शिक्षक

संबंधित समाचार