गांजा वाले बयान को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। गांजा वाले बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सासंद अफजाल अंसारी के खिलाफ सदर  कोतवाली में गोराबाजार चौकी प्रभारी की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि सांसद अफजाल अंसारी ने साधु-संतों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। अफजाल अंसारी के विवादित बयान को लेकर देशभर के साधु-संतों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। 

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि गांजा अवैध है, लेकिन लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। बड़े-बड़े धार्मिक कार्यक्रमों मे लोग गांजा पीते है। लोग भांग-गांजा को भगवान का प्रसाद कह कर पी रहे है। गांजा भगवान का प्रसाद है तो अवैध और गैरकानूनी क्यों है। 

यह भी पढ़ें:- अफजाल अंसारी ने की गांजा को वैध किये जाने की मांग, कहा- प्रसाद बताकर पीते हैं लोग, कुंभ मेले में भेजा जाए एक मालगाड़ी गांजा तो...

संबंधित समाचार