मुरादाबाद: घर में रखा दहेज का सामान बेचकर पति पी गया शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में मिले सामान को बेचकर पति शराब पी गया, अब फिर ससुराली दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगे। इंकार करने पर मासूम बच्चों संग विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। सम्भल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम सेवापुर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में मिले सामान को बेचकर पति शराब पी गया, अब फिर ससुराली दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगे। इंकार करने पर मासूम बच्चों संग विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

सम्भल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम सेवापुर पदारसपुर निवासी अंजना ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि छह साल पहले विधवा मां ने उसकी शादी कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रफातपुर निवासी चंद्रप्रकाश से की थी। शादी के वक्त बाइक समेत करीब तीन लाख का सामान दिया था। विवाह के बाद मालूम हुआ कि उसका पति चंद्रप्रकाश शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता है।

आरोप है कि काफी समय से ससुराली दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। इस बीच पति ने पहले दहेज में दी गई बाइक व अन्य सामान को बेचकर रकम शराब में खर्च कर दी। आरोप है कि मायके वालों ने जब दुबारा दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने विवाहिता और उसके बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने पति चंद्रप्रकाश, सास गंगा देई, ससुर सूरजपाल, नंद मुन्नी और नंदोई मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार