लखनऊ: केजीएमयू की MBBS स्टूडेंट ने हाथ की काटी नस, जानिये क्या था मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एमबीबीएस कर रही स्टूडेंट ने हाथ की नस काट ली। जिसके बाद गंभीर हालत में छात्रा को भर्ती कर इलाज दिया गया। हालांकि छात्रा की हालत ठीक बताई जा रही है।

दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। एमबीबीएस अन्तिम वर्ष की छात्रा को सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर ने फटकार लगाई थी। छात्रा को डॉक्टर ने फटकार क्यों लगाई इस पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

सूत्रों की माने तों शुक्रवार को सर्जरी विभाग में क्लास होनी थी, लेकिन फैकल्टी के क्लास न लेने की वजह से स्टूडेंट क्लासरूम छोड़कर चली गई थी। इसी बात पर नाराज विभाग के एक डॉक्टर ने छात्रा को कड़ी फटकार लगाई। जिससे दुखी छात्रा ने हाथ की नस काट ली,लेकिन तत्काल छात्रा को भर्ती कर इलाज दिया गया। जिससे समय रहते उसकी जन बचाई जा सकी।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है। ऐसे में जो भी कदम उचित होगा वह उठाया जायेगा।

यह भी पढ़ें: दिवंगत पूर्व विधायक नीलम करवरिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज