सोमवार को विजिलेंस टीम ने हुसैनगंज उपकेंद्र पर अवर अभियंता के कार्यालय में छापा मारा। जेई को 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विजिलेंस टीम जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू यादव को साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गई। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में अफरा-तफरी मच गई। आस-पड़ोस के लोगों को जब कुछ पता चला, तब तक विजिलेंस टीम चली गई। लखनऊ में जेई और सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीतापुर: विद्युत विभाग के जेई को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार
सीतापुर, अमृत विचार। जिले में नगर स्थित हुसैनगंज उपकेन्द्र में तैनात जेई सुनील पाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। लखनऊ से आई विशेष टीम की धरपकड़ के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई है।
सीतापुर के तालगांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत की थी कि विद्युत उपकेंद्र कसरैला के JE सुनील कुमार पाल बिजली कनेक्शन के एवज में उनसे 10 हजार रुपये मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मलयालम अभिनेता सिद्दीकी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार मामले में दी अग्रिम जमानत
