महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ किया घोषित 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने वैदिक काल से देशी गायों के महत्व को देखते हुए सोमवार को उन्हें ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित किया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

राज्य के कृषि, डेरी विकास, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम के पीछे अन्य कारकों में मानव पोषण में देशी गाय के दूध का महत्व, आयुर्वेदिक एवं पंचगव्य उपचार के लिए उपयोग और जैविक खेती में गाय के गोबर से बने खाद का इस्तेमाल शामिल है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब राज्य विधानसभा चुनाव जल्द ही होने की संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार का यह फैसला भारतीय समाज में गाय के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य में सदियों से गायों की अभिन्न भूमिका को प्रदर्शित करता है। अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय लेकर राज्य सरकार ने गाय के गोबर के कृषि लाभों को भी रेखांकित किया है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- रेवंत रेड्डी ने डीएससी-2024 के नतीजे किए जारी, 11,062 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महिला दिवस पर दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात : पीएम मोदी बोले- आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा
JDU में शामिल हुए निशांत कुमार : बिहार की सक्रिय राजनीति में किया पदार्पण, पिता नीतीश को लेकर कही यह बड़ी बात
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत : महराजगंज में पत्नी से परेशान पति ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर में महिला लाभार्थियों को सौंपी जीपीआरए फ्लैट्स की चाबियां
T20 World Cup : फाइनल से पहले UP में चरम पर क्रिकेट का ताप, टीम इंडिया की हौसलाफजाई के लिये कहीं पूजा पाठ तो कहीं मैराथन दौड़