बदायूं: बंदर के कूदने से गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरा नदीबारा में सोमवार शाम बंदरों के कूदने से एक मकान की पक्की दीवार अचानक गिर गई। पास में ही खाना बना रही महिला मलबा के नीचे दब गई। 

परिजन और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गांव निवासी जोगराज की पत्नी धनवती (65) सोमवार शाम अपने घर पर दीवार किनारे बैठकर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान कुछ बंदर दीवार पर कूदे। जिससे दीवार धनवती के ऊपर गिर गई। वह मलबा के नीचे दब गईं। तेज आवाज होने पर परिजन और पड़ोसी पहुंचे। 

मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: चोरी की बाइक समेत दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार