लखीमपुर खीरी: चोरी की बाइक समेत दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना संपूर्णानगर पुलिस ने सोमवार को बसही गांव के निकट चोरी की बाइक समेत दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेजा है।  

थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि सोमवार को वह टीम के साथ गश्त पर थे। गांव बसही के निकट बाइक से आ रहे देवदत्त अवस्थी और राकेश सिंह निवासी अतरिया वार्ड संख्या छः थाना मालाखेती जिला कैलाली नेपाल संदिग्ध लगे। 

इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस दोनों को थाना लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान भेजा है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तेंदुए ने किया था नीलगाय का शिकार...वनकर्मियों ने की कांबिंग, लोगों को किया जागरूक

 

संबंधित समाचार