बहराइच: बुलडोजर कार्रवाई पर राजनीत हुई तेज, कांग्रेस के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल वजीरगंज बाजार पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व मंत्री बोले कोर्ट के आदेश पर कार्यवाई हुई, लेकिन मिले आवास

फखरपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के कैसरगंज तहसील के सराय जगना ग्राम के वजीरगंज बाजार में 25 सितंबर को कोर्ट के आदेश पर 23 लोगों गिरे मकान के मामले में शनिवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुआयना किया। साथ ही कार्यवाई पर सवाल उठाया।

फखरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सराय जगना के वजीरगंज बाजार में कोर्ट के आदेश पर 23 ग्रामीणों के मकान गिरा दिए गए हैं। इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को वजीरगंज बाजार पहुंची।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री यासर शाह और सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री यासर शाह ने पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद  कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ हर तरह से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी और हर संभव मदद करेगी।

WhatsApp Image 2024-10-05 at 18.06.36_3804de84

मीडिया से बातचीत करते हुए यासर शाह ने सवाल उठाया कि यदि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है तो सरकार को आवास देना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वे उन्हें आवास और भोजन की सुविधा प्रदान करे।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इतनी "बेलगाम" हो चुकी है कि गरीबों की तकलीफें अब उनके कानों तक नहीं पहुंचती।  सपा का समर्थन और उपस्थित कार्यकर्ता इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश गौतम, फारुख अली, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, केके ओझा, फारुख अली, अफशाल शानू सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: दो दिन पूर्व झाड़फूंक करने वाले बाबा के साथ दिखी महिला का झाड़ियों में मिला शव, आरोपी हिरासत में

संबंधित समाचार