औरैया: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस घटना को मान रही आत्महत्या

औरैया, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के कोठी दासपुर में शनिवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी प्रीति बंजारा 25 की शादी 2016 में कोठी दासपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे ईशू, नीशू भी हैं। शनिवार शाम को पांच बजे के करीब परिजन ने उसका शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटकता देखा। मौके पर आए मृतका के भाई सुनील व मां यशोदा ने बताया कि ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। शनिवार को ससुरालीजनों ने बेटी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव फंदे पर लटका दिया। मारपीट की वजह से उसका शरीर नीला पड़ गया है।

सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल अशोक कुमार, कानूनगो प्रकाश चौधरी ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Auraiya News: हत्या के मामले में हत्यारोपी हुआ दोषमुक्त, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार