बरेली:योगी के मंत्री ने एग्जिट पोल को बताया गलत, बोले-हरियाणा में लगेगी हैट्रिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लगभग सभी एग्जिट पोल ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंध बढ़त व हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुत दिया है। जिसके बाद तमाम भाजपा नेता अब एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने एग्जिट पोल को गलत बताया है।

रविवार को आंवला में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि वास्तव में एग्जिट पोल को सही नहीं कहा जा सकता। 370 हटने को जनता ने स्वीकार किया है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।  वहां के लोग उद्योगों व विकास से जुड़कर विनाश से पृथक हो गई है। लिहाजा निश्चित तौर पर जम्मू-कश्मीर में चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में जाएंगे। वहीं हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का दवा उन्होंने किया। 

संबंधित समाचार