सुलतानपुर: डीजे पे डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें कर रही छापेमारी

सुलतानपुर, अमृत विचार। दोस्त की बहन की शादी में बज रहे डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के दोस्त ने एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी व सीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिया है। आरोपित की तलाश में चार टीमें छापेमारी कर रही है। 

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गौतमपुर सरैया निवासी उत्तम यादव (19) पुत्र तीरथराज इसी थाना क्षेत्र के लोटिया गांव निवासी अपने मित्र अमरदीप सोनकर की  बहन की शादी में सम्मिलित होने गया था। मित्र की बहन मोनी सोनकर की बारात रविवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा बाजार से आई थी।

द्वारा पूजा के दौरान बज रहे डीजे पर डांस को लेकर उत्तम यादव व दूल्हे के दोस्त गोविंद सोनकर के बीच विवाद हो गया। उत्तम ने गोविंद को दो थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, विवाद बढ़ता देख बारातियों व ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत करवा दिया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे उत्तम यादव जब अपने मित्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था इसी बीच गोविंद ने उसके गले पर चाकू से हमला बोल दिया। 

उत्तम का मित्र उसे सीएचसी लंभुआ ले गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उत्तम ने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एडिशनल एसपी अखण्ड प्रताप सिंह, सीओ अब्दुस सलाम ने स्थलीय निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी गोविंद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान: कराची हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट में चीन के दो श्रमिकों की मौत, आठ अन्य घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव