Transfer: UP में तीन IAS अफसरों के तबादले, राजेश प्रकाश को मिली अहम जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। विशेष सचिव कृषि उत्पादन बृजेश नारायण सिंह को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियों की जिम्मेदारी दी मिली है।

वहीं गाजियाबाद के अपर आयुक्त रहे राजेश प्रकाश को प्रभारी निदेशक मत्स्य बनाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार, अपर आयुक्त आगरा को वर्तमान पद के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: ...जब ट्रैफिक पुलिस की वजह से लखनऊ DM ने बीच सड़क पर मांगी माफी

संबंधित समाचार