पीलीभीत: घास काटने गया था बुजुर्ग, अब संदिग्ध हालात में खेत से मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। जानवरों के लिए घास काटने गए  वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस छानबीन कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी नवदिया के रामेश्वर दयाल (65) मंगलवार को खेत पर जानवरों के लिए घास काटने के लिए गए थे। काफी देर बाद भी जब वापस नहीं आए तो परिजन को चिंता हो गई। परिवार वाले उन्हें तलाशते हुए खेत पर आ गए। इस दौरान रामेश्वर दयाल का शव खेत में पड़ा मिला। कुछ ही देर में मौके पर लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव के पास ही काटी गई घास भी पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार