Kanpur: वेदांता हॉस्पिटल में जमकर हंगामा: युवक की मौत पर गुस्साए परिजन, बोले- ऐसे झांसा देकर लूटे 1.50 लाख...इलाज में लापरवाही का भी आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थानाक्षेत्र के आर्य नगर इलाके में स्थित वेदांता हॉस्पिटल में मरीज को मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरतने पर मरीज की जान चली गई। इस दौरान आयुष्मान कार्ड से इलाज का झांसा देने के बाद 1.50 लाख वसूलने का आरोप है। हंगामे की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस और एडीसीपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

कानपुर देहात गजनेर के भैथाना गांव निवासी 45 वर्षीय मलखान सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। भतीजे धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 3 अक्तूबर को वह बाइक से घाटमपुर गए थे। वहां से लौटने के दौरान घाटमपुर थाने के सामने ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में उनके पैर पर ट्रक चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घाटमपुर पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि इनका पैर काटना पड़ेगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आर्य नगर स्थित वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयुष्मान कार्ड से इलाज का झांसा देकर भर्ती कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे करके 1.50 लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है, कि यहां डॉक्टरों ने दावा किया था कि पैर नहीं काटना पड़ेगा, लेकिन भर्ती कराने के बाद पैर काट दिया। इन सब बातों को लेकर परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा काटा। सूचना पर कर्नलगंज थाना पुलिस, एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बहन की गोली मारकर हत्या करने के दोषी दो भाइयों को आजीवन कारावास

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म