छत्तीसगढ़: माओवादियों ने बीजापुर के दो भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने फरमान सुनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजपुर जिले में माओवादियों ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर बीजापुर के दो भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने फरमान सुनाया। नक्सलियों ने दोनों नेताओं पर कई आरोप भी लगाए।

इस प्रेस नोट को नक्सलियों के एरिया कमेटी के सचिव बुच्छन्न ने जारी किया है। इसमें भोपालपटनम के दो भाजपा नेताओं मंडल अध्यक्ष यालम वेंकेटश्वर और युवा मोर्चा नेता बिलाल खान को पार्टी छोड़ने का फरमान जारी किया है।

नक्सलियों का आरोप है कि दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत किया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इसके पहले नक्सलियों ने मंगलवार को बीजापुर में ही धारदार हथियार से वार कर एक ग्रामीण युवक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर हत्या कर दी और शव को गांव के रास्ते में फेंक दिया गया। नक्सलियों ने पर्चा के माध्यम से कहा कि इसकी जिम्मेदार सिर्फ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है।

ये भी पढ़ें- Facebook Live पर आकर रेलवे कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से थी परेशान