Facebook Live पर आकर रेलवे कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से थी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फेसबुक में लाइव आकर फांसी लगा कर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है जिन पर महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में प्रियंका सिंह रहती थी। 

मृतक के पति रेलवे कर्मी है। रविवार को 12 बजे दिन में महिला ने फेसबुक पर लाइव कर फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों का नाम भी लिया है। पोस्ट देखने वालो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस प्रियंका के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस बीच महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया और दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। 

बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब उसकी 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

ये भी पढे़ं : 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी उपासना सिंह, ये कलाकार बिखेरेंगे अपनी अदाकारी का जादू

संबंधित समाचार