14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी उपासना सिंह, ये कलाकार बिखेरेंगे अपनी अदाकारी का जादू 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। जानीमानी चरित्र अभिनेत्री उपासना सिंह, 14 साल के बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही और भोजपुरी सिनेमा प्रस्तुत फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार के जरिये उपासना सिंह 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उपासना सिंह एक सशक्त सास का किरदार निभा रही हैं, जबकि यामिनी सिंह इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और जय यादव मुख्य अभिनेता हैं। 

इस फिल्म की कहानी सास-बहू के रिश्ते की खट्टी-मीठी यादों पर आधारित है, जिसे निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी और लेखक अरविंद तिवारी ने बेहद दिलचस्प तरीके से गढ़ा है। इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ यामिनी सिंह, जय यादव, विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे। उपासना सिंह ने बताया कि जैसे ही फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार की कहानी सुनी, उन्हें तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा हुई। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नई मिसाल कायम करेगी। 

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वास्तविक स्थानों पर हो रही है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और बढ़ गई है।भोजपुरी सिनेमा चैनल के प्रोग्रामिंग हेड विनय सिंह एवं निर्माता पंकज तिवारी की तारीफ करते हुए उपासना सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत ही बेहतरीन कहानी का चुनाव किया है और उन्हें पूरा यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें : विनोद खन्ना ने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच बनाई विशिष्ट पहचान, 150 फिल्मों में किया अभिनय  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान