बरेली: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को हनी ट्रैप का शिकार बनाने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शिकायत पर बारादरी पुलिस ने फरहा खान उर्फ मुस्कान के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी से उन्हीं की पार्टी की सदस्या ने अश्लील वीडियो और संदेश वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की है। महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी सदस्या के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीलीभीत रोड पर आशियाना कॉलोनी निवासी अनीस अंसारी ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षोँ से भाजपा में है। सात वर्ष से पार्टी में महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हैं। पिछले दो वर्षों से एजाजनगर गौटिया निवासिनी फराहक खान उर्फ मुस्कान पार्टी में सदस्य हैं। पार्टी और उनके द्वारा आयोजित बैठकों में फराह खान उर्फ मुस्कान भी शामिल रहती थीं। बैठकों में फराह ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए थे। अनीस अंसारी का आरोप है कि फराह खान ने बैठकों के फोटो और वीडियो एडिट करके अश्लील बना लिए हैं। फराह फोटो और वीडियो वायरल करके उनसे 10 लाख रुपये मांग रही हैं। रुपये न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करके राजनीतिक करियर तबाह करने की धमकी दी है। बताया कि आरोपी महिला झूठे मुकदमे का भय दिखाकर उनसे 80 हजार रुपये ले चुकी है। 2 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर छह हजार रुपये ऑन लाइन भी ले चुकी है और लगातार संदेश भेजकर रुपये मांग रही है। पीड़ित ने बताया कि फराह खान ने धमकी दी है कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने फराह खान उर्फ मुस्कान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार