Meerut News: आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया। अपर पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उपलहेडा गांव निवासी आदित्य नामक युवक ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि वह परिवार वालों से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रहा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आदित्य कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर लटकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने दरांती से रस्सी काट कर आदित्य को नीचे उतारा। परतापुर थाने की पुलिस के अनुसार, युवक ने बताया कि उसने अपने भाइयों से कुछ रकम उधार ली थी जिसमें से कुछ रकम वह चुका नहीं पाया था और इसी को लेकर परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा