पीलीभीत: पत्नी के बाजार जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पत्नी के बाजार जाने के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वाले फंदे से उतारकर युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सिटी ने घटना की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की जांच में पारिवारिक कलह में खुदकुशी करने की बात निकलकर आ रही है।

मूल रुप से शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख के रहने वाले हिमांशु (32) पुत्र मदनलाल शर्मा टेलर की दुकान चलाते थे। वह काफी समय से पत्नी संगीता और दस माह की पुत्री आरोही के साथ मोहल्ला तुलाराम में किराए के मकान में रहते थे। बताते हैं कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे पत्नी बाजार चली गई। इस बीच युवक ने अपने कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी के बने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी वापस घर पहुंची तो पति को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए।  शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। युवक व पत्नी के परिवार वाले भी आ गए।  आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी की सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जानकारी की। युवक और उसकी पत्नी के परिजन एक दूसरे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे। इसी को खुदकुशी की वजह बताया जा रहा था। ऐसे में पुलिस को शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक खुदकुशी का प्रतीत हुआ। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच करा रहे हैं। अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

संबंधित समाचार