सुलतानपुर: घर में हो रहा था धर्मांतरण, पुलिस ने दंपती को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिरासत में ले पुलिस दंपती को लाई कोतवाली, दर्ज किया मुकदमा

सुलतानपुर, अमृत विचार। घर के अंदर ईसाई धर्म के महत्व बता लोगों को ईसाई धर्म की पुस्तक बाट रहे दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुटी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के महुआरिया इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में लोगों को एकत्रित कर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही लोगों को लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला सत्य पाया। साथ ही ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार व पुस्तक बाट रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दंपती सालविन व उसकी पत्नी सैनी के रुप में हुई। नगर कोतवाली पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई जहां इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करते पकड़ा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर : सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल 

संबंधित समाचार