बहराइच हिंसा पर बोलीं रीता जोशी- प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था वाली सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर सोमवार को पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी की बेहतर कानून व्यवस्था वाली सरकार है। सभी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहराइच में जो भी हुआ है वो बेहद दुखःद है। ऐसा नहीं होना चाहिए। 

रीता जोशी ने कहा धर्म कोई भी हो हम सभी को हर धर्म का पालन करना चाहिए। हिंदू धर्म में निकलने वाले जुलूस हो या मोहर्रम को जुलूस हो। दोनों पर ही शान्ति व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री
मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रहे है।

रीता जोशी ने स्व. कमला बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष में उनकी स्मृति को लेकर कहा कि कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय उ.प्र. सरकार द्वारा कमला बहुगुणा की आदमकद कांस्य प्रतिमा बहुगुणा मार्केट न्याय मार्ग प्रयागराज में स्थापित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- बहराइच में विसर्जन कांड के बाद पुलिस अधीक्षक का एक्शन, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज निलंबित, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा